अलीगंज। कस्बे के दरियावगंज चौराहे पर प्राइवेट बसों के खड़े होने से जाम की समस्या रहती है। साथ ही यातायात व्यवस्था बाधित होती है।
निजी वाहन चालक आगे-पीछे बिना देखे बसों को सड़क पर खड़ाकर यात्रियों को बैठाते हैं। इससे सड़क पर गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को समस्या होती है।
पुलिस की चेतावनी के बाद भी डग्गेमार वाहन संचालक बाज नहीं आ रहे हैं। चार फरवरी को डग्गेमार वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस उपाधीक्षक नीतिश गर्ग ने चेतावनी दी थी कि सड़क पर वाहन मिलने पर सीज कर दिए जाएंगे। इसके बाद भी निजी वाहनों के संचालन पर कतई प्रभाव नहीं है।
चौराहे पर बसों को खड़ा करने को लेकर विरोध करने पर कई बार रोडवेज बसों के चालकों परिचालकों से विवाद हो चुका है।
चौराहे पर दुकान करने वाले सुभाष ने कहा जबरन बैठाने पर सवारियों से भी विवाद होता है। यहां पर तैनात पुलिसकर्मी भी हस्तक्षेप नहीं करते हैं।