फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध संबंधों के लिए दबाव बना रहा प्रधानाचार्य का पौत्र

Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाने में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य के पौत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया है कि वह फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर एक किशोरी के साथ अवैध संबंध के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन



किशोरी के पिता ने मामला दर्ज कराया है। बताया कि कस्बा के ब्रह्मनपुरी में रहने वाले राहुल उर्फ आदित्य ने उनकी बेटी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। बेटी व अन्य लोगों को अश्लील मैसेज करता है। कहता है कि पुत्र के आपत्तिजनक फोटो उसके पास हैं। मुझसे संबंध नहीं बनाए तो ये फोटो वायरल कर दूंगा। पुत्री ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान राहुल ने उसे डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फोटो, वीडियो भी बना लिए।

धमकी दी कि किसी से शिकायत करने पर इन्हें वायरल कर देगा। इसलिए वह किसी को यह घटना नहीं बता सकी। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें