फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी

Wed, 01 Mar 2023 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी
विज्ञापन

की जा रही है पेड़ों की छंटाई, लाइनों और ट्रांसफार्मरों को किया जा रहा ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। गर्मियों में विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर आदि में फॉल्ट बढ़ जाते हैं। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। विद्युत निगम ने इस तरह की अव्यवस्थाओं से बचने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कराया है। जिससे गर्मी के दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा सके।
शहर में विद्युत निगम के 34 हजार उपभोक्ता हैं। गर्मियों के दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्याओं का सामना प्रतिवर्ष करना पड़ता है। झूलती विद्युत लाइनों से फॉल्ट, ओवरलोड़िग से ट्रांसफार्मर, केबलों का जलना आदि समस्याएं रहती हैं। उम्मीद है इस बार उपभोक्ताओं को इन समस्याओं को सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके लिए शहर में जर्जर विद्युत लाइनों सहित ट्रांसफार्मर की क्षमता, बिजली घरों पर लगे पैनलों आदि की मरम्मत पर निगम जुटा हुआ है। कुछ विद्युत लाइनें पेड़ों की टहनियों के बीच से गुजरीं है। जहां हवा चलने पर लाइनें आपस में टकरा लाती हैं और फॉल्ट की समस्या हो जाती है। अभी से इन पेड़ों की टहनियों को छंटवाया जा रहा है।
विज्ञापन


आंकड़ों पर एक नजर
शहर में विद्युत फीडर- तीन
विद्युत उपकेंद्र - पांच
विद्युत उपभोक्ता- 34000


शहरी उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले। इसके लिए विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उपकेंद्रों पर लगे पैनलों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जीसीएल भटनागर, अधिशासी अभियंता विद्युत निगम (शहरी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें