फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गर्भवती युवती पर भाइयों से संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव

Sun, 26 Mar 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जैथरा। जैथरा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कासगंज के युवक से प्रेम विवाह किया था। युवक ने अपने भाइयों के साथ संबंध बनाने के लिए गर्भवती युवती पर दबाव बनाया। जब वह राजी नहीं हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। पीड़ित युवती ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। जिला कासगंज थाना पटियाली क्षेत्र के थानागांव निवासी नीलेश के साथ युवती ने 16 सितंबर 2022 को मैनपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। नीलेश अपने गांव में रखने लगा, इसके बाद युवती गर्भवती हो गई। युवती का आरोप है कि नीलेश ने अपने बड़े भाई शेर सिंह व छोटे भाई रामराखे के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। दोनों भाई पहले से ही खराब नीयत से देखते थे, इसके बाद जब संबंध नहीं बनाए तो कस्बा पटियाली स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि इसके बाद भी पति ने अपने भाईयों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया, जब वह किसी भी हालत में नहीं मानी तो 12 मार्च को गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। तब उसने रात करीब 11 बजे ससुराल से भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ तहरीर देकर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती ने प्रेम विवाह किया था, वह अपने पति पर भाइयों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें