फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीआरडी जवानों को होमगार्ड के समान मिले वेतन

Thu, 20 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ऑल इंडिया किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देेते हुए मांग की है कि पीआरडी जवानोंं को भी होमगार्ड जवानों की तरह वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएं। साथ ही पीआरडी विभाग एवं युवा कल्याण विभाग को अलग-अलग किया जाए।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि प्रदेश के अंदर लगभग 45 हजार पीआरडी जवान कई दशकों से लगातार कार्यरत हैं। ये जवान होमगार्ड की तरह ड्यूटी करते आ रहे हैं। होमगार्ड और पीआरडी जवानों के कार्य में किसी भी प्रकार का कोई अंतर नहीं है। फिर भी उत्तर प्रदेश में पीआरडी जवानों को होमगार्ड से आधी पगार ही दी जाती है जो कि कहींं न कहीं अन्याय है एवं नीतिगत नहीं है।
इसलिए उत्तर प्रदेश में कार्यरत लगभग 45 हजार पीआरडी जवानों को होमगार्ड जवानों की तरह उनके बराबर पगार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। साथ ही पीआरडी विभाग एवं युवा कल्याण विभाग को भी अलग-अलग किया जाए। इस दौरान आरएस राना, पवन सिंह, जितेंद्र कुमार लोधी, तोताराम, सूबेदार सिंह के साथ ही पीआरडी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें