भगवान कृष्ण की तुलना रोमियो से करने वाले अधिवक्ता प्रशांत भूषण का विरोध जिले में भी शुरू हो गया है। विश्व हिंदू महासंघ एवं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशांत भूषण का पुतला भी फूंका। आगरा रेाड स्थित कार्यालय पर मंडलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष दिलीप पचौरी बिट्टू ने कहा कि हमारे भगवान पर टिप्पणी करने वाले को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। हिंदू वाहिनी के धर्मेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि राजनेता हमारे देवताओं पर ओछी टिप्पणी से बाज आएं। एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल चौराहे पर प्रशांत भूषण का पुतला जलाया। उपस्थित लोगों में भइया लाल लोधी, अमित मोदी, मणिकांत मिश्रा, श्याम सिंहजादौन, राजपाल सिंह,रामौतार, प्रभात कुलश्रेष्ठ आदि प्रमुख हैं।