फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विकास कार्यों के नाम पर प्रधान ने किया लाखों का गवन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक अवागढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरानी खुर्द कला में प्रधान की ओर से कराए गए विकास कार्यों में किए गए घोटाले से ग्रामीण खासे नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान ने कई स्थानों पर विकास कार्य दिखाकर लाखों रुपये का गवन किया है। मंगलवार को विकास भवन में ग्राम पंचायत जरानी खुर्द कलां के 15 में से 11 ग्राम पंचायत सदस्य जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्यों का कहना था कि ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर लाखों का घोटाला किया है। ग्राम पंचायत की 50 प्रतिशत से अधिक जनता ग्राम प्रधान से परेशान है। पंचायत में कई गलियों को बनाने के नाम पर प्रधान द्वारा लाखों रुपए निकाल लिए गए। जबकि गलियों में अभी भी कीचड़ भरा हुआ है। कहीं किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है।

ग्राम पंचायत में जरानी खुर्द, जरानी कला और हंसपुर मजरे आते हैं। ग्राम पंचायत में कुल मिलाकर 3747 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों का कहना है कि प्रधान पद पर निर्वाचित होने के बाद प्रथम औपचारिक बैठक के अलावा प्रधान ने आज तक कोई बैठक नहीं बुलाई। फर्जी बैठक तैयार करके राज्य सरकार की योजनाओं को कार्य रूप देने के लिये फर्जी समितियां तैयार कर ली हैं। अविश्वास प्रस्ताव देने वालों में भगवान देवी, मधू,रजनीस कुमार, प्रियंका, राजेश कुमार, मोहित कुमार, उदयपाल, गुड्डी देवी, रामकिशन, हरी सिंह, विनय प्रताप आदि ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभी मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही अगर पंचायत कार्यों में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो कार्रवाई की जाएगी। - केके चौहान, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें