फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पंचकोसी परिक्रमा की जागरूकता के लिए निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
अलीगंज में निकाली गई प्रभात फेरी में शामिल विधायक, चेयरमैन सहित अन्य लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
अलीगंज। कासगंज जनपद के शूकर क्षेत्र सोरोंजी में 4 दिसंबर को पंचकोसी परिक्रमा प्रस्तावित है। इसकी जागरूकता के लिए शुक्रवार को आरएसएस के तत्वावधान में भाजपा, विहिप एवं अन्य हिंदूवादी संगठनों ने नगर में प्रभातफेरी निकाली। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में परिक्रमा में पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे नगर की प्राथमिक पाठशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रभातफेरी का शुभारंभ विहिप के प्रांत संगठन मंत्री आर्यंद्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने बैंडबाजों के साथ उद्घोष किया। प्रभातफेरी तहसील चौराहा, मेन मार्केट, गांधी मूर्ति चौराहा, सराय अड्डा रोड, मातादीन चौराहा, मोहल्ला सुदर्शनदास, चतुर्थुज आदि मार्गों से होते हुए प्राथमिक पाठशाला पर संपन्न हुई। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक सूर्यकांत गुप्ता, आरएसएस के नगर कार्यवाह अरविंद गुप्ता, विभाग कार्यवाह सौरभ, विनोद कुमार आर्य, दिनेश चंद्र गुप्ता, गुरुदत्त शर्मा, प्रदीप गुप्ता टीपू, मुन्नाबाबू गुप्ता, अरुण गुप्ता दलपत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें