मिरहची। अमांपुर मार्ग से मरथरा से मिरहची-मारहरा होते हुए मोहनपुरा मार्ग के चौड़ीकरण के चलते पांच दिन तक नौ घंटे बिजली कटौती रहेगी। चौड़ीकरण का काम मिरहची से मरथरा मार्ग पर होना है। इसलिए रविवार से 13 अगस्त तक सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम के एसडीओ विजय गुप्ता ने कस्बे सहित देहात क्षेत्र के लोगों से पांच दिन तश्वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर सहयोग करने को कहा है।