फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: टमाटर का भाव फिर बढ़ा, आलू ने दी राहत; जानें कीमतें

Mon, 20 Nov 2023 01:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

टमाटर की कीमतें एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गई हैं। बीते कुछ दिनों में प्रतिकिलो के रेट में इजाफा हुआ है। वहीं आलू की कीमतें कम हुई हैं।
विज्ञापन
आलू टमाटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में पुराने आलू की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। नया आलू आने के बाद पुराने के भाव आठ से 10 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं नया 30 से 35 रुपये प्रति किलो है। टमाटर का भाव एक बार फिर 20 से 50 रुपये प्रति किलो जा पहुंचा है। इसकी वजह से लोगों की थाली से गायब होता जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सर्वेश कुमार ने बताया कि नया आलू आने के बाद पिछले सप्ताह से पुराने आलू की कीमत कम हुई है। ग्राहक रामू ने बताया कि नए आलू की कीमत में भी कमी आई है। पहले यह 50 रुपये किलो था, अब 30 से 35 रुपये किलो में मिल रहा है। पुराना आलू 8 से 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

पंजाब से आया है नया आलू
थोक सब्जी व्यापारियों ने बताया कि अभी अपने यहां का नया आलू आना शुरू नहीं हुआ है। पंजाब से यह आलू आ रहा है। इसकी कीमत शुरूआत में तो ज्यादा थी, अब सस्ता हो रहा है। जब जिले का ही आलू आना शुरू हो जाएगा तो नया आलू और भी सस्ता होगा।
विज्ञापन


टमाटर की कीमतों में आया उछाल
आलू सस्ता हो रहा है, लेकिन टमाटर की कीमत छलांग लगा रही है। शनिवार को शहर की फुटकर मंडी में टमाटर 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। पिछले सप्ताह टमाटर 20 से 30 रुपये प्रति किलो में बिका था। टमाटर खरीदने पहुंची शिवा चौहान ने बताया कि टमाटर का भाव फिर बढ़ जाने से हमने केवल आधा किलो ही खरीदे हैं।

बोले दुकानदार
आलू व्यापारी लियाकत अली ने बताया कि पहले आलू की कीमत काफी अच्छी थी। जिसके चलते अच्छा मुनाफा हो रहा था। अब नया आलू आने से पुराने आलू की कीमतों में गिरावट आई है। मुनाफा भी घटा है। वहीं राजू ने बतायाकि नया आलू पंजाब से आ रहा है। जिसकी कीमत शुरूआत में 50 रुपये प्रति किलो थी। अब ये 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। अभी स्थानीय आलू की खुदाई होने पर और भी सस्ता हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें