फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सुमौर में आग लगने से जला घरेलू सामान

Sun, 21 May 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमौर में आग लगने से जला घरेलू सामान
विज्ञापन

अलीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुमौर में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। इसमें घरेलू सामान एवं बिक्री के लिए रखे रेडीमेड के कपड़े जलकर राख हो गए।
गांव सुमौर निवासी मिथलेश रेडीमेड कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार को भी वह गांवों में फेरी करने के लिए निकला था, घर में कोई भी नहीं था। शाम करीब 6 बजे अचानक घर में आग लग गई। घर से धुंआ और आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम गांव पहुंची। लेकिन रास्ता सकरा होने के कारण गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। कर्मियों ने सूझबूझ के साथ पास के घर में लगी सबमर्सिबल के जरिए आग को बुझाया। मिथलेश ने बताया कि लाखों रुपये कीमत के रेडीमेड कपडे, नौ क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल धान, चार बोरी सरसों, साइकिल सहित घर का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें