जैथरा। कस्बे के डाकघर में सोमवार को कनेक्टिविटी फेल होने के कारण लेनदेन का कार्य ठप रहा। इससे रुपये निकालने पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के बाद सोमवार को डाकघर खुलने पर लोगों को उम्मीद थी कि वे अपने रुपये निकालकर त्योहार की तैयारियां कर सकेंगे, लेकिन कनेक्टिविटी बाधित होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। डाकघर के पोस्टमास्टर सुखपाल सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को कनेक्टिविटी फेल होने से लेनदेन नहीं हो सका। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बुधवार को कनेक्टिविटी ठीक होने पर उपभोक्ताओं का लेनदेन शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। संवाद