फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला बरी में लंपी वायरस के संभावित केस, पशुपालक परेशान

सार

निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला बरी में गायों के शरीर पर जगह-जगह चकत्ते पड़ रहे हैं।सबसे पहले जलेसर ब्लॉक के गांव कुंजलपुर में एक गाय में लंपी वायरस की पुष्टि हुई।वहीं गायों को लगातार बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
गांव नगला बरी में लंपी के लक्षण वाली गाय। - फोटो : ETAH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला बरी में गायों के शरीर पर जगह-जगह चकत्ते पड़ रहे हैं। इससे पशुपालक चिंतित हैं। वहीं गांव में एक गाय की मौत भी हो चुकी है। निजी पशु चिकित्सक इसे लंपी बीमारी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले जलेसर ब्लॉक के गांव कुंजलपुर में एक गाय में लंपी वायरस की पुष्टि हुई। जो अब पूरी तरह स्वस्थ है। इसके बाद ब्लॉक क्षेत्र में तीन गाय और लंपी से संभावित मिलीं। सकीट ब्लॉक के एक गांव में दो गायों में भी लक्षण मिले।
अब निधौली कलां ब्लॉक के गांव नगला बरी में गायों में लंपी वायरस के लक्षण बताए जा रहे हैं। गांव निवासी सुनील ने बताया उनकी गाय को दो दिन पूर्व अचानक फफोले पड़े। इसके बाद उसने चारा-पानी छोड़ दिया। निजी पशु चिकित्सक ने इलाज शुरु किया। एक दिन गाय ठीक रही, उसके बाद से हालत बिगड़ती जा रही है। चिकित्सक ने लंपी बीमारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया एक गाय में ऐसे ही फफोले पड़े थे। इसके बाद गाय की तीन दिन में मौत हो गई। गांव की कुछ अन्य गायों में भी इस तरह की समस्या आ रही है।
नगला बरी में पशुपालकों की गाय बीमार हैं। जानकारी नहीं मिल पाई थी। वहां के चिकित्सक को बोला है। वह जांच कर मामले की रिपोर्ट देंगे। वहीं गायों को लगातार बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

एसपी सिंह सोलंकी, सीवीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें