एटा। शहर के गरीब बच्चों और युवाओं को लायंस क्लब मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए कोचिंग सेंटर खोला गया है। इसके अलावा जरूरतमंदों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
लायंस क्लब इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन रविवार शाम को शहर के एक होटल में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित 65 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही गरीब बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। असीसी कॉन्वेंट स्कूल में निशुल्क सिलाई केंद्र व एजुकेशन पॉवर प्वाइंट, सिंधी कॉलोनी में निशुल्क कोचिंग का संचालन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि ने ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर व एंबुलेंस लगाने की घोषणा की। क्लब की गाइडिंग बबिता चौहान ने कहा कि हमें लगातार क्लब के लिए काम करना होगा। चार्टर अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, अध्यक्ष स्वागत पचौरी, प्रकाशक विकास अग्रवाल, सचिव आदर्श मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष चौहान, एलसीआईएफ समन्वयक प्रतीक आमौरिया, डॉ. अमन चौहान, उपाध्यक्ष देवेश पाल सिंह ने इंटरनेशनल डायरेक्टर का स्वागत किया।
क्षत्रिय महासभा ने सोमवार को शहर के एक होटल में कार्यक्रम किया। जिसमें क्लब के नवनिर्वाचित इंटरनेशनल डायरेक्टर सोंहार निवासी जितेंद्र सिंह चौहान का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान बबलू और युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी ने प्रतीक चिह्न भेंट किए। उन्होंने कहा कि जिले के निवासी जितेंद्र सिंह चौहान को विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन का अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर चुना जाना गौरव की बात है। इंटरनेशनल डायरेक्टर ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई दूसरा उपकार नहीं है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, मनोज सोलंकी, यशोराज लक्ष्मी, निशा चौहान, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत चौहान, रामनिवास सिंह, रामवाला सिंह चौहान, दिनेश प्रताप सिंह चौहान, उमेश प्रताप सिंह मधु, सुधीर चौहान मौजूद रहे।