एटा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15वें मंडलीय खेलकूद युवा समारोह का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। इस खेल समारोह में एटा, अलीगढ़, कासगंज तथा हाथरस के बालक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह ने किया। पहले दिन हुई 200 मीटर की सब जूनियर बालिका दौड़ में पूनम ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय तथा यशू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में स्वाति ने प्रथम, कुशल ने द्वितीय तथा पूनम चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में संजय ने प्रथम, पसंद ने द्वितीय तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में यशू चौधरी ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय तथा दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद हुई लंबी कूद बालक में देव ने पहला, नवीन ने दूसरा तथा संजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शुभारंभ कार्यक्रम में रोज एकेडमी तथा राम बाल भारती इंटर कॉलेज की बैंड द्वारा मार्च पास्ट किया गया। उसके बाद छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। संयोजक आदर्श मिश्रा ने सभी अतिथियों को कैप एवं बैज लगाकर सम्मानित किया और उनका स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
जिलाधिकारी प्रिय रंजन सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक हैं। इस अवसर पर डॉ. दिनेश वशिष्ठ, हरिश्चंद्र दुबे, ओमेंद्र सिंह, विजय मिश्रा, सुभाष सिंह, जनपद हाथरस से अतुल शर्मा, कासगंज से संजय पाल, अलीगढ़ से दिव्य विजय सिंह, विशांत कुलश्रेष्ठ, राजीव यादव, मनीष दुबे, भारत वीर आदि रहे।