एटा। रोडवेज बस स्टैंड की स्थिति पर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां पहले से ही समस्याएं बनी हुई हैं लेकिन बुधवार को तो हदें ही पार कर दी गईं। यहां सफाईकर्मियों ने कूड़ा एकत्रित करके आग लगा दी, इसकी वजह से उठ रहे धुंए ने बस स्टैंड पर प्रदूषण फैलाया और सवारियों को परेशान किया। जबकि कूड़ा जलाने पर पाबंदी लगी है, इसके बाद भी भीड़-भाड़ वाले इलाके में कूड़े को जलाया जा रहा है।
शहर में जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार को पड़ताल की गई। यहां पर सुबह सफाईकर्मियों ने कूड़ा एकत्रित कर आग लगा दी। इससे धुंआ उठता मिला। इस ओर किसी भी जिम्मेदार की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। जबकि कूड़ा प्रबंधन का नियम बनाया गया है, लेकिन रोडवेज परिसर में कूड़ा जलाने वालों पर नियम लागू होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। जबकि बस स्टैंट प्रभारी का कार्यालय जलाए गए कूड़े के ढेर के ठीक सामने है। ऐसे में जलाए गए कूड़े से बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों का परेशान होना लाजिमी है।
रोडेवज बस स्टैंड प्रभारी अनुराधा धाकरे ने बताया कि कूड़े के ढेर में आग लगाने पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी ऐसा किया गया है तो जांच कराई जाएगी। संबंधित कर्मचारी से ज मांगा जाएगा।