फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी टेबल छोड़कर नहीं घूम सकेंगे मतदान अभिकर्ता: डीएम

Fri, 12 May 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को देर शाम प्रेक्षक नरेंद्र प्रसाद पांडेय, एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि मतगणना का कार्य प्रत्येक दशा में सुबह बजे शुरू हो जाना चाहिए। डीएम ने कहा कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना आरओ टेबिल पर की जाएगी। इसके बाद मतपेटिकाओं के मतपत्रों की गिनती की जाएगी। रंगों के मुताबिक 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएंगी। मतगणना अभिकर्ता अपने पास के अनुसार निर्धारित स्थान पर बैठेंगे। अपनी टेबल छोड़ इधर-उधर टहलने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एसडीएम सदर शिव कुमार सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


98 टेबलों पर होगी 270 बूथों की मतगणना
पूरे जिले के सभी 270 बूथों की मतगणना 98 बूथों पर की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में आरओ, एआरओ को मतगणना प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि मतगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी, कर्मचारी निष्पक्ष होकर कार्य करें, किसी भी प्रत्याशी के साथ भेदभाव नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें