एटा। जिले में 28 मई से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। अभियान के दौरान 319716 बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया ने बताया कि अभियान के लिए गठित 557 टीमें पांच साल तक के 319716 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। पहले दिन बच्चों को दवा बूथों में पिलाई जाएगी, इसके बाद टीम घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का कार्य करेंगी। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर सभी की जिम्मेदारी निर्धारित की जा रही है। ब्लॉक स्तर पर भी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया अभियान को सफल बनाने के गठित 557 टीमों में 50 ट्रांजिट टीमें सहित अन्य 16 मोबाइल टीमें शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान पांच जून तक चलेगा। उन्होंने सभी से अपील किया कि लोग अपने नौनिहालों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। जन्म के समय पर, छह सप्ताह, दस सप्ताह, 14 सप्ताह और उसके बाद पांच साल पर दवा पिलाना जरूरी है।