संवाद न्यूज एजेंसी
जलेसर। नगर के मोहल्ला हथेलियान स्थित जेपीएस पब्लिक स्कूल के सामने पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। मालखाने की पांच बीघा जमीन को खाली कराया गया।
मालखाने की जमीन पर कब्जे की शिकायत भाजपा नेता सतेंद्र ने शुक्रवार को एसडीएम महीपाल सिंह से की थी। जिस पर शनिवार को कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी दी। बता दें कि यह जमीन एक वर्ष पूर्व तत्कालीन एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने कई दुकानें ध्वस्त कर पुलिस प्रशासन को मालखाने के लिए सुपुर्द की थी। जिसके कुछ समय बाद पुनः एक समुदाय के लोगों ने कब्जा कर डेरी संचालित कर रखी थी।