जलेसर। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को जलेसर पुलिस ने विभिन्न धार्मिक स्थलों से 22 लाउडस्पीकर उतरवाए। धर्मगुरुओं से न्यायालय के आदेश का पालन करने की अपील की। सीओ नीतीश गर्ग व कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव ने कार्रवाई के लिए धर्मगुरुओं का सहयोग मांगा। विभिन्न धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतवाए और कुछ की आवाज कम कराई। कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजना चाहिए। किसी प्रकार की शांतिभंग न हो।