फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस ने रिमांड पर लेकर चोरी के 2.57 लाख रुपये किए बरामद

Sat, 03 Jun 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान लीवर के पास से फर्रुखाबाद के तंबाकू कारोबारी के मुनीम के लोडर वाहन में रखे 31 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। इस मामले का मुकदमा तंबाकू कारोबारी विजय कुमार सैनी ने 4 फरवरी 2023 को दर्ज कराया था। पुलिस ने पिछले महीने कुछ रकम बरामद कर तीन चोरों को जेल भेज दिया था। अब एक आरोपी को रिमांड पर लेकर 2.57 लाख रुपये और बरामद किए हैं।थाना प्रभारी शंभूनाथ मिश्रा ने बताया कि चोरी के आरोपी गोपाल शर्मा निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी कोतवाली नगर को रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर मारहरा से सिराव के लिए जाने वाले मार्ग पर खेतों में बने एक कमरे से 2 लाख 57 हजार 400 रुपये शनिवार को बरामद किए गए हैं। बताया कि 20 दिसंबर 2022 को फर्रुखाबाद के तंबाकू कारोबारी विजय सैनी की पिकअप लोडर से 31 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। इस मामले में आरोपी अवधेश शर्मा इसकी पत्नी उर्वेश और गोपाल को जेल भेजा गया था। तब इनसे 2 लाख 27 हजार रुपये चोरी के बरामद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें