फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से पुलिस ने छापा मार पकड़ा 1440 लीटर शराब बनाने का अल्कोहल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। अलीगंज थाना पुलिस, जनपदीय स्वाट व आबकारी टीम ने अलीगंज कस्बा स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की। केनों में भरा 1440 लीटर एथाइल अल्कोहल जब्त किया गया। इसके अलावा एक लीटर केरोमल रसायन सहित एक शराब की ब्रांड के रेपर और ढक्कन भी बरामद किए गए हैं। दो लोगों को मौके से पकड़ा गया है।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम मदनलाल बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम पर छापा मारा। मौके से 40 लीटर की प्लास्टिक की 36 केनों में भरा 1440 लीटर अल्कोहल, एक लीटर केरोमल, 4920 रेपर गुड इवनिंग तथा तीन हजार ढक्कन मार्क वेव डिस्टलरी अलीगढ़ रखे पाए गए। वहां से अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी शिवपाल व अकबरपुर कोट निवासी उदयवीर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने साथी कैल्ठा निवासी गुंजन, अवनीश व बालकिशन मोहल्ला निवासी सुनील के नाम बताए हैं। जिला आबकारी अधिकारी अभय गंगवार, एसओजी प्रभारी शंभुनाथ सिंह, आबकारी निरीक्षक अखिलेश सिंह, थाना प्रभारी रामकेश राजपूत सहित पुलिस और आबकारी विभाग के लोग मौजूद रहे।
12 लाख रुपये की बन सकती थी शराब
जिला आबकारी अधिकारी अभय गंगवार ने बताया कि पकड़े गए अल्कोहल से देसी शराब की करीब 350 क्वार्टर की पेटी तैयार की जा सकती थी। जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये होती। जिस ब्रांड के रेपर मिले हैं, उसकी बिक्री जिले में नहीं होती है। पड़ताल की जा रही है कि शराब बनाकर इसकी सप्लाई कहां की जाती थी।
विज्ञापन

33 लोगों की शराब से हुई थी मौत
शराब के अवैध कारोबार की बात करें तो अलीगंज क्षेत्र का नाम पहले ही काफी बदनाम है। वर्ष 2016 में अलीगंज क्षेत्र में ही जहरीली शराब से 33 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की हालत खराब हुई थी।
छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य के नाम प्रकाश में आए हैं। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें