फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस ने अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया अभियान, 20 चालान काटे

Sat, 15 Jul 2023 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजा का रामपुर। रेहड़ी वालों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध थाना पुलिस ने अभियान चलाया। 20 अतिक्रमणकारियों के चालान काटकर सख्त निर्देश दिए।
थाना प्रभारी संजय राघव ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य चौराहे और शराब की दुकानों के पास अभियान चलाया। अतिक्रमण किए हुए 20 रेहड़ी वालों के चालान काटे और फुटपाथ खाली कराया। वहीं यहां-वहां घूम रहे शराबियों को सख्त हिदायत दी। दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकान के बाहर शराब न पिलाई जाए। यदि शराब की दुकान के बाहर कोई भी शराब पीता मिला, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सब इंस्पेक्टर पुलकित शर्मा, प्रवेश कुमार राणा, कांस्टेबल राहुल, उपेंद्र, सुनील कुमार, सनी, स्वाति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें