एटा की जलेसर कोतवाली के मालखाने में कई वर्षों से भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी अवैध शराब रखी हुई थी। इस शराब को लेकर कोर्ट ने आदेश जारी किया कि इसे नष्ट कर दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने शराब को नष्ट कराने के लिए बुलडोजर मंगाया। उससे एक गहरा गड्ढा खोदा गया, जिसके अंदर शराब को दबा दिया गया।
एसडीएम नितिन तेवतिया के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने शराब को नष्ट कराया। कोतवाली परिसर के पास बुलडोजर से गहरा गड्ढा खोदकर 666 लीटर देसी व अंग्रेजी शराब को दबाकर नष्ट कराया गया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जलेसर पुलिस द्वारा एसडीएम पिछले वर्षों में 78 मामलों में यह शराब जब्त की गई थी। भिन्न-भिन्न मार्का की 611 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा प्रांत की मालखाने में रखी गई थी।
न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जलेसर मंगलदेव सिंह के आदेश के अनुपालन में शराब को नष्ट कराया गया है। उपनिरीक्षक चंद्रशेखर त्रिपाठी, संजय सिंह, कुंवरसेन, मोहित कुमार, भानचंद्र, मुन्नालाल, अभिलाख सिंह, दीपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।