फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 17 दिन में लापता युवती का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग, ग्रामीणों ने चौकी घेरी

Sun, 15 Sep 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। थाना शकरौली में 30 अगस्त को एक युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। आरोप है कि संबंधित चाैकी शाहनगर टिमरुआ के प्रभारी ने तलाश के नाम पर 10 हजार रुपये भी लिए थे। इसके बाद भी लापता युवती का सुराग नहीं लगा तो गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को काफी संख्या में पहुंचकर लोगों ने चौकी का घेराव किया।
विज्ञापन

गांव के जुगेंद्र पाल ने बताया कि 27 अगस्त को सामान लेने गई पुत्री वापस नहीं लौटी। 30 अगस्त को गुमशुगी दर्ज करा दी थी। शाहनगर टिमरुआ चौकी प्रभारी विपिन कुमार भाटी ने पुत्री की तलाश करने के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी मैं चौकी के चक्कर काटता रहा और पुत्री नहीं मिली। रविवार को मैं और परिजन आए तो चौकी प्रभारी ने भगा दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर दिया। काफी देर तक हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष दयानारायन त्रिपाठी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि युवती को तलाश में टीम को रवाना कर दिया गया है। जल्द ही बरामदगी की जाएगी।
वर्जन
परिजन के साथ में टीम को रवाना कर दिया गया है। युवती के पिता ने विपिन कुमार भाटी पर 10000 रुपये लेने का आरोप लगाया है, यह मेरी जानकारी में नहीं है। पुलिस का काम है कार्रवाई करना। पीड़ित से रुपये लेने में क्या सच्चाई है इसकी जांच की जाएगी। - कृष्ण मुरारी दोहरे, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें