फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस ने 11 जुआरियों को पकड़ा, 8 हजार बरामद

Tue, 28 Nov 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा/जलेसर। थाना पुलिस ने गांव करुआमई में छापा मार 5 लोगों को पकड़ा। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि अवधेश, राहुल, पप्पू, राजेश निवासीगण ग्राम करुआमई और राहुल निवासी ग्राम होडलपुर थाना सोरों जिला कासगंज को पकड़ा है। इनके पास से 5500 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। वहीं मोहल्ला मीरा सराय में ईदगाह की चहारदीवारी के पीछे जुआ खेल रहे अंकित, विमल, संदीप निवासीगण मीरा की सराय को पकड़ा है। इनके पास से 1800 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जबकि थाना जलेसर पुलिस ने एयरटेल टाॅवर नूहखास के पास जुआ खेलते 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि ब्रजमोहन, बबलू कुमार और धर्मेन्द्र कुमार निवासीगण नूहखास को पकड़ा है। इनसे 2590 रुपये बरामद किए हैं। मौके से भागे गांव के ही एक आरोपी सतेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें