फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: दिन में चलाते टेंपो, रात में करते चोरी, पुलिस ने तीन को दबोचा, सामान बरामद

Mon, 10 Apr 2023 09:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पुलिस ने तीन ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो दिन में टेंपो चलाते थे और रात में चोरी करते थे। आरोपियों ने क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है।   
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोर दिन में लोडिंग टेंपो चलाते थे। रात में चोरी करते थे। पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी। सोमवार को पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ लिया। आरोपियों ने क्षेत्र में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बबलू निवासी तारानगर थाना पचोखरा फिरोजाबाद, हरेंद्र ठाकुर पोंडरी थाना अवागढ़ एटा, विजय उर्फ छोटू निवासी चूलाबली थाना टूंडला, फिरोजाबाद को नगला गोल स्थित रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से चोरी सामान बरामद हुआ है। 

चोरी को सामान बरामद

बीते दिनों दो ट्यूबवेल से दो बंडल कटीले तार, सबमर्सिबल की मोटर व अन्य सामान चोरी हुआ था। कुरगंवा स्थित स्वामी श्री महानंद जानकी उच्च माध्यमिक विद्यालय से तीन लैपटॉप एक एलसीडी, एक इनवर्टर, दो बैटरी, सीसीटीवी कैमरा सेटअप, दो पंखे, 10 व 12 क्लास की अंक तालिका चोरी हुई थी। तीनों ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों के खिलाफ बरहन थाने में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें