फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, आसपास के जिलों में वारदात को देते अंजाम, तमंचा व कारतूस बरामद

Sun, 09 Jul 2023 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में चार शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। यह जिले के साथ साथ आसपास के जिलों में वारदात को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
Etah News: पुलिस गिरफ्त में शातिर पशु चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस ने चार शातिर दुधारू पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के अलावा आसपास के जिलों में पशु चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में इन्होंने घटनाओं को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।   

विज्ञापन


एका थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जेड़ाझाल नहर से नगला मोती की ओर जाने वाले मार्ग से चार पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए पशु चोरों में हरेश नगला जोरे, पुष्पेद्र एवं सतीश निवासी नगला मोती थाना एका एवं संजय निवासी बरसामई थाना हसायन जिला हाथरस शामिल हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: जेठानी ने समाज में किया बेइज्जत, देवरानी ने उठाया ऐसा कदम; घर वालों ने देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ अंजीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी आसपास के गांव व सीमावर्ती जनपदों में दुधारू पशुओं की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पिछले माह भी थाना क्षेत्र में ही दुधारू पशु चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें