फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस पर जबरन कब्र खुदवाने का आरोप, 10 घंटे बाद शव को दफनाया

Sat, 17 Jun 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। कस्बा के मिरहची रोड स्थित मार्ग पर एक शव को दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने इसे कब्रिस्तान तो दूसरे ने अपने खेत की जमीन बता दिया। सुबह से शाम तक पुलिस की मौजूदगी में समाझौता चलता रहा। करीब 10 घंटे बाद शव को दफनाया गया। पुलिस पर आरोप है कि जबरन कब्र खुदवाई गई है।मोहल्ला कंबोह निवासी ओमप्रकाश, नेत्रपाल सिंह ने पुलिस द्वारा उनकी जमीन पर कब्र खुदवाने का आरोप लगाया है। बताया कि सड़क किनारे एंजल फ्यूचर पब्लिक स्कूल के पास उनकी साढे चार बीघा पुश्तैनी जमीन है। दूसरी ओर कब्रिस्तान है। लेकिन कब्रिस्तान में शव को नहीं दफनाया गया। जमीन हडपने के लालच में हमारी जमीन पर को खुदवाकर शव को दफनया है। पूर्व में भी एक बार दूसरे पक्ष ने जबरन कब्र बनाई थी। दूसरे पक्ष की फैजाना का कहना है की यह जमीन कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से कब्र खोदी गई। राजस्व विभाग नाप-जोख कर जमीन के मालिकाना हक की पुष्टि करेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें