फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जहरखुरानों ने नकदी और मोबाइल किया पार

Thu, 20 Jul 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को करीब 2 बजे जहरखुरानी के शिकार रामपाल सिंह निवासी कलानी थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज को भर्ती कराया गया। जहरखुरान करीब 30 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़ों का बैग पार कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी सराेज देवी ने बताया कि बेटी रजनी की शादी सतीश निवासी गांव खेरिया कोतवाली देहात के साथ हुई है। पति ने प्रताड़ित कर बेटी को घर से निकाल दिया और जब विरोध जताने गए तो चोरी का झूठा मुकदमा लिखा दिया। इसकी तारीख करने के लिए पति बुधवार की रात बस से एटा आ रहे थे। यहां पर बृहस्पतिवार को अदालत में तारीख थी। करीब चार माह बाद घर लौट रहे थे, लेकिन जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया और थाना रिजारे क्षेत्र के गांव घुमरिया के पास डाल कर चले गए। बताया कि जेब में मिले पर्चे पर नंबर लिखा था, इसके चलते स्थानीय लोगों ने कॉल करके जानकरी दी तब पहुंचे और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें