फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम करेंगे जवाहरपुर तापीय परियोजना का लोकार्पण

Thu, 29 May 2025 10:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के मलावन में स्थापित 1320 मेगावाट क्षमता की जवाहरपुर तापी विद्युत परियोजना से पूर्ण उत्पादन शुरू हो चुका है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 3:15 बजे इसका लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि 1320 मेगावाट क्षमता की जवाहरपुर तापी विद्युत परियोजना की कुल लागत 14628.09 करोड़ रुपये है। बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर जगमोहन गुप्ता तहसीलदार सदर पुलिस और परियोजना के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें