फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग में आवेदनों की भरमार, लाभ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। श्रम विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों द्वारा आवेदन किया जा रहा है। अलग-अलग योजनाओं में सैकड़ों आवेदन पहुंच रहे हैं लेकिन मेधावी छात्र पुरस्कार योजना को छोड़ अभी तक किसी भी लाभार्थी को लाभ नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश निर्माण भवन एवं सन्निर्माण कर्म कल्याण बोर्ड के तहत श्रम विभाग की ओर से मेधावी छात्र पुरस्कार, संत रविदास साइकिल सहायता योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत श्रमिक लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं। विभाग में अभी तक मेधावी छात्र पुरस्कार के तहत 200 आवेदन पहुंच चुके हैं।
वहीं संत रविदास साइकिल सहायता योजना के तहत 170 आवेदन पहुंच चुके हैं जिसमें 80 आवेदकों की जांच हो चुकी है लेकिन लाभ एक भी लाभार्थी को नहीं मिला है। वहीं मातृत्व शिशु हित लाभ के लिए 1500 आवेदन आए हैं। एक हजार आवेदनों की सत्यापन किया जा चुका है। इसी तरह कन्या विवाह योजना के तहत 260 आवेदन आए हैं जिसमें सौ आवेदनों की जांच हो चुकी है। लेकिन एक भी आवेदक को लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन कार्यालय में आ रहे हैं जिसका सत्यापन कराया जा रहा है। कन्या विवाह योजना के तहत दो से तीन दिन के अंदर लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। वहीं अन्य योजनाओं में आए आवेदनों का सत्यापन होने के बाद लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें