फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्लीज सर मेरी शादी टूटने से बचा लो मुझे फंसाया गया है

Tue, 24 Sep 2024 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना जैथरा के मोहल्ला नेहरू नगर में 17 सितंबर को दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया था। पुलिस ने एक छात्रा को भी आरोपी बना दिया है। छात्रा ने सीओ अलीगंज से गुहार लगाई है कि अगले माह मेरी शादी है अगर मुकदमे में नाम रहा और शादी टूट गई तो मेरा जीवन बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा के भाई ने रोते हुए पीड़ा बयां की और बताया कि बहन इस समय एक निजी मेडिकल कॉलेज से एएनएम का कोर्स कर रही है। 25 अक्तूबर को उसकी शादी है। 17 सितंबर को हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष की ओर से छात्रा को आरोपी बनाते हुए गंभीर धाराओं में फंसा दिया गया है। आरोप है कि झगड़े की सूचना के बाद थाने से कोई दरोगा तो दूर सिपाही तक जांच करने नहीं पहुंचा। इसके अलावा पीड़ित पक्ष का मुकदमा भी अपर पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद दर्ज किया गया।
वहीं छात्रा ने खुद गुहार लगाई है कि उसके सिर पर पिता का साया नहीं है। आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने वालों ने उसकी शादी तोड़ने के लिए इस प्रकार की साजिश की है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि विवेचक को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से विवेचना करने की निर्देश दिए गए हैं। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें