फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

Mon, 06 Jul 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद मेडल दिखाते खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। वाराणसी में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जलेसर के खिलाड़ियों ने 5 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में जलेसर योगा ऑर्बिट फाउंडेशन के होनहार छात्रों ने अद्भुत अनुशासन, कठिन साधना और अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर जलेसर और एटा का नाम रोशन किया है। योग गुरु अनिल कुशवाहा ने बताया कि जलेसर के उमेश, सागर कुमार और आलोक कुमार ने तीन रजत पदक अपने नाम किए। वहीं, बालिका वर्ग में सुदामा व नैंसी तथा सीनियर वर्ग की जोड़ी में रजनी और अंजलि ने दो कांस्य पदक जीते। विधायक संजीव दिवाकर और नगर पालिका अध्यक्ष गौरी देवी वर्मा, संजीव अग्रवाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेश पाल सिंह, बीएल कुशवाह, जोगेंद्र पाल सिंह, अजय मोहन शर्मा, नारायण सिंह, डॉ. गिरिराज सिंह, अचल सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें