फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पकड़े जाने पर जेबकतरों ने सेवानिवृत्त फौजी को पीटा

Wed, 11 Oct 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर का अलीगंज रोड अपराधियों की गिरफ्त में रहता है। इसी तरह के एक अपराधी को जेब काटते समय एक सेवानिवृत्त फौजी ने पकड़ लिया। इस पर अपराधी ने अपने साथियों को बुलाकर सेवानिवृत्त फौजी को चाकू, रिंच, ईंट-डंडा से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पैर में इतनी गंभीर चोट आई कि ऑपरेशन कराना पड़ा।
विज्ञापन

दास जी की बगीची के रहने वाले सुधीश कुमार ने कोतवाली नगर में मामला दर्ज कराया है। बताया क वह भारतीय सेवा से सेवानिवृत्त है। 3 अक्तूबर को तहसील सदर में एक संपत्ति के बैनामे के संबंध में आया था। यह काम पूरा कर शाम करीब 5:15 बजे लौट रहा था। तिराहे पर ही स्थित सरकारी दुकान पर बीयर खरीदने के लिए रुका। इसी दौरान एक व्यक्ति जेब काटकर पर्स निकालने लगा। उसको पकड़ लिया और काेतवाली नगर लाने लगा। तभी उस युवक ने आवाज लगाकर आसपास से तीन लोगों को बुला लिया।
ये लोग रिंच, चाकू, ईंट, डंडा आदि लेकर आ गए। एक व्यक्ति ने रिंच पैर में मार दी, जिससे पैर की हड्डी टूट गई। जबकि अन्य लोगों ने चाकू, ईंट, डंडे से प्रहार किए। सेवानिवृत्त फौजी का कहना है कि शहर के बीचोंबीच चौरोहे पर यह वारदात होती रही और सभी लोग देखते रहे। बाद में आरोपी भाग गए। इलाज के लिए वह मेडिकल कॉलेज गया। जहां गंभीर चोटें बताई गईं। इसके बाद विभागीय अस्पताल में फरीदाबाद भेजा गया। जहां ऑपरेशन हुआ। इसके बाद वापस आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

-
ऑटो पार्ट्स की दुकान को बताया केंद्र
रिटायर्ड फौजी ने अलीगंज तिराहा स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान को इन गतिविधियों का केंद्र बताया है। कहा कि जो तीन व्यक्ति आए, वो साईं ऑटो पार्ट्स के मालिक के परिचित थे। इसी दुकान से इन लोगों ने रिंच आदि उठाए।

कच्ची शराब और जेबकटों का अड्डा है यह इलाका
अलीगंज रोड चौराहे के आसपास का पूरा इलाका कच्ची शराब और जेबकटों का अड्डा लंबे समय से बना हुआ है। अलीगंज रोड, सकीट रोड, जीटी रोड के कई घरों, झोपड़ियों में कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है। यहीं कई युवक जेबकटी के धंधे में लगे रहते हैं। कई बार पकड़े भी जा चुके हैं, लेकिन कानूनी कार्रवाई से भी उन्हें सुधारा नहीं जा सका।

मामला दर्ज हुआ है, कोतवाली नगर पुलिस इस पर काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर पकड़ लिया जाएगा। किसी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां नहीं चलने दी जाएंगी। - विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें