फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवती का शारीरिक शोषण, वायरल किए अश्लील फोटो-वीडियो

Thu, 25 May 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव में नहाते समय प्रधान के देवर ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। इससे ब्लैकमेल कर मक्का के खेत में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के दौरान दूसरा वीडियो भी बना लिया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने विरोध जताया तो फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती के भाई ने प्रधान के देवर, पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन



पीड़िता के भाई ने प्रधान पति पुष्पेंद्र, इसके भाई जुगेंद्र पाल उर्फ करू और दूसरे भाई मोनू उर्फ रविंद्र निवासी चुरथरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि जुगेंद्र ने नहाते समय बहन का वीडियो बना लिया और इससे ब्लैकमेल कर बुला लिया। खेत में दुष्कर्म की वारदात कर डाली और वीडियो भी बना लिया। बहन ने शर्म और डर की वजह से नहीं बताया। बाद में आरोपी इन वीडियो के माध्यम से शारीरिक शोषण करता रहा।

आरोप है कि बहन तंग आकर बुलाने पर नहीं गई तो 23 मई को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर बहन के साथ के अश्लील वीडियो और फोटो इस पर शेयर कर दिए। इस ग्रुप पर चचेरा भाई भी जुड़ा था। जब उसने फोटो और वीडियो देखे तो जानकारी हो सकी। इसके बाद जुगेंद्र की शिकायत करने आरोपी के भाई पुष्पेंद्र व मोनू के पास गए तो दोनों ने बदनाम करने की धमकियां दीं। पीड़िता के भाई ने पुलिस को वायरल वीडियो और फोटो उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ पहुंचकर पीड़िता और परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन



शादी नहीं करने की भी दी थी धमकी
पीड़िता के भाई का आरोप है कि अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर जुगेंद्र ने बहन से कहा था कि अगर तेरी शादी दूसरी जगह की गई तो इन्हें वायरल कर दूंगा और शादी नहीं होने दूंगा। इसको लेकर भी पीड़िता भयभीत थी।


युवती के साथ दुष्कर्म करने के वीडियो और फोटो वायरल किए गए हैं। भाई की तहरीर पर प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। - राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें