फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year-2023: एटा में लोगों ने धूमधाम से किया नए साल का स्वागत, घरों में की पार्टियां, एक-दूसरे को दी बधाइयां

Sun, 01 Jan 2023 07:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

साल 2022 की विदाई के साथ धूम-धड़ाके से लोगों ने नए साल का स्वागत किया। लोगों में शनिवार को नव वर्ष को लेकर गजब का उत्साह देखा गया। घरों में जमकर पार्टी की गई। किसी ने घर में डीजे लगवाया तो किसी ने छत पर दोस्तों के साथ पार्टी की। पूरी रात लोग जश्न में डूबे रहे। रात 12 बजते ही लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में नए साल का अभिनंदन और साल 2022 की विदाई के मौके पर शनिवार को गली मोहल्लों, स्कूल और कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं ने धमाल मचाया। युवाओं ने रेस्टोरेंट और पिज्जा हट सहित फास्ट फूड कॉर्नर पर दोस्तों के संग फास्ट फूड और भोजन आदि का आनंद लिया। सैर सपाटा कर दिन को यादगार बनाया। छात्र-छात्राओं ने डीजे लगाकर डांस किया। वहीं रात के 12 बजते ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया। 

सोशल मीडिया पर लगा रहा बधाईयों का तांता:

सोशल मीडिया पर लोगों ने पुराने साल में की गई गलतियों की क्षमा के संदेश भेजे, वहीं रात के 12 बजते ही सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रॉनिक, ग्रीटिंग, स्टीकर आदि भेजना का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन

बोले युवा...

हमारा देश डिजिटल युग की ओर बढ़ रहा है। हम सभी मिलकर इस युग और शिक्षा को आगे बढ़ाएंगें। कोशिश होगी हम युवाओं के योगदान से देश इस वर्ष नए आयाम को छुए। -ममता यादव, आनंदपुरी

मुझे ही नहीं हर युवा को वर्ष के अंतिम और पहले दिन का इंतजार रहता है। दोस्तों और परिवार के साथ नए साल को सेलिब्रेट करेंगे। एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोलेंगे। -अनंत सिह, श्याम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें