फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इंजन खोलकर ले जा रहे चोर को लोगों ने पकड़ा

Tue, 20 Jun 2023 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अवागढ़। खेत में लगे इंजन को चोरी करके ले जा रहे युवक को खेत स्वामी और अन्य लोगों ने मिलकर पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंपा गया है।
जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेड़िया सुरजी निवासी उदयवीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके खेत अवागढ़ थाना क्षेत्र की सीमा से लगे हैं। 19 जून को चोर खेत से इंजन चोरी करके ले गए। क्षेत्र के लोगों के साथ चोरों का पीछा करते हुए एटा रोड स्थित गांव मोहनपुर के पास इंजन लदा ट्रैक्टर देखा। जिस पर ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया। लोगों की भीड़ को देख ट्रैक्टर पर बैठा एक व्यक्ति आगे चल रही अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। मौके पर ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र निवासी ग्राम बछावर थाना अवागढ़ को ट्रैक्टर और इंजन के साथ पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी सीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें