फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में आक्रोश

Fri, 18 Oct 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में इन दिनों विद्युत निगम का कार्य चल रहा है। ऐसे में प्रतिदिन किसी न किसी मोहल्ले में 7 से 8 घंटे तक आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के आरडीएस योजना के तहत कार्य चल रहा है। ऐसे में किसी न किसी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। तय समय से आपूर्ति भी बहाल नहीं हो पाती है। इससे उपभोक्ताओं को समस्या हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक दिन में एक मोहल्ले की आपूर्ति को ठप कर वहां लाइन को दुरुस्त कर दें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आए दिन लाइन को दुरुस्त करने के नाम पर कटौती हो रही है।
उपभोक्ताओं ने बताया कि 8 अक्तूबर को श्रंगार नगर गली नंबर एक, अरुणा नगर व बैंक कालोनी में 8 घंटा आपूर्ति बाधित रही थी। बताया गया था कार्य हो रहा है। अब शुक्रवार को दोबारा कार्य होने के नाम पर सुबह से शाम तक आपूर्ति बाधित रही। बताया दिन में गर्मी पड़ रही है। पंखा आदि चलते है ऐसे में घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें