फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएच विंग में नई लैब में आज से होंगी मरीजों की जांचें

विज्ञापन
एमसीएच विंग । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। एमसीएच विंग में नई लैब में सोमवार से मरीजों की जांचें होंगी। 15 दिनों से पुरानी लैब में अव्यवस्था के चलते जांच नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में स्थित पैथोलॉजी लैब में संचालित सिलेक्ट्रा मशीन सहित अन्य उपकरण करीब 15 दिनों से बंद पड़े हैं। लैब की अर्थिंग केबिल चोरी होने की वजह से संचालन ठप पड़ा है। जिसके चलते मरीजों की किडनी, लिवर, सुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि जांचें नहीं हो पा रही हैं। महिला अस्पताल में कुछ ही मरीजों की जांचें हो पा रही थीं।
विज्ञापन

तमाम शिकायतों के बाद मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार चेते और एमसीएच विंग में बनाई गई पैथोलॉजी लैब में सभी मशीनें शनिवार को स्थापित की गईं। अब मरीजों की जांचें सोमवार से एमसीएच विंग में शुरू होने जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक पाराशर ने बताया कि अर्थिंग केबल चोरी होने की वजह से मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा था। इसके चलते एमसीएच विंग में मशीनों को स्थापित कराया गया है। अब यहां पर ही मरीजों की जांचें की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें