फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में ठिठुर रहे मरीज, नहीं लगे हीटर

Sun, 31 Dec 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी का प्रकोप जारी है, दिन-प्रतिदिन सर्दी बढ़ती जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि सर्दी से बचाव के लिए अस्पतालों में मरीजों के वार्ड में हीटर लगाए जाएं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में किसी भी वार्ड में मरीजों के लिए हीटर नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में मरीज ठिठुरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में 300 बेड हैं। यहां इमरजेंसी, सर्जिकल, मेडिसन, पीकू सहित स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में बने वार्ड में मरीज भर्ती किए जाते हैं। खासतौर से इमरजेंसी, सर्जिकल सहित स्त्री एवं प्रसूति विभाग में मरीजों की भरमार रहती है। इन दिनों सर्दी का प्रकोप है, लेकिन किसी भी वार्ड में मरीजों को सर्दी से बचाने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा हीटर नहीं लगाए गए हैं। सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा पतला सा कंबल दे दिया जाता है। उससे सर्दी नहीं बचती है। सर्दी से बचने के लिए अच्छे कंबल-रजाई घर से मंगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हीटर नहीं लगे हैं।
एमसीएच विंग में भर्ती प्रसूता सुनीता, मीना के परिजन ने बताया कि वार्ड में सर्दी से बचने के लिए हीटर नहीं लगे हैं। यहां से तो पतला कंबल मिलता है उससे कहां सर्दी बचती है। प्रसव के बाद महिला को सर्दी से बचाव की विशेष जरूरत होती है। लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है। घर से रजाई व कंबल लाए हैं। ऐसी ही जानकारी मेडिसन वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन ने दी।
विज्ञापन

-
वार्डों में 70 से 80 मरीज हैं भर्ती
कॉलेज के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन मरीजों के भर्ती होने की बात करें तो यहां करीब 70 से 80 मरीज भर्ती रहते हैं। यह मरीज पुराने भवन से लेकर नए भवन में भर्ती हैं। लेकिन सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं हैं।
मरीजों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल दिए जाते हैं। सर्दी से बचाव के लिए जल्द ही वार्डों में हीटर भी लगवाए जाएंगे। जिससे मरीजों को कोई समस्या न हो। -डॉ. नीरज अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें