फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: नाम बदल फर्जी दस्तावेजों से बनी पंचायत सहायिका

Sun, 19 Feb 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में महिला ने नाम बदल पंचायत सहायक की नौकरी फर्जी दस्तावेजों से हासिल कर ली। मामला उजागर होने पर प्रधान ने महिला और उसके पति के खिलाफ थाना मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अहमद नगर बमनाई की प्रधान ज्योति राजपूत ने पंचायत सहायिका अदिति सिंह और इसके पति भानु प्रताप सिंह निवासी सुल्तानपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि फर्जी शैक्षिक व अन्य दस्तावेजों के माध्यम से नौकरी हासिल की गई। जबकि उसका वास्तविक नाम लक्ष्मी है और नगला भूड़ थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस में मायका है।
शादी भानु प्रताप सिंह के साथ हुई। बाद में नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक एकाउंट आदि में लक्ष्मी नाम ही दर्शाया गया है। आरोप है कि वर्ष 2013 में हाईस्कूल और 2015 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने की बात कही गई है। जबकि जमा किए गए दस्तावेजों में जन्मतिथि मिलान नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कूटरचना करके दस्तावेजों को तैयार किया गया और नौकरी हड़प ली। इस अपराध से संबंधित साक्ष्य ग्राम पंचायत के पास उपलब्ध हैं। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें