फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अधूरे पड़े पंचायत भवन...कैसे चलें कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। सभी ग्राम पंचायतों में कंप्यूटरीकृत पंचायत कार्यालय होंगे। उनमें सहायक की तैनाती होगी। प्रदेश सरकार का यह फरमान जिम्मेदारों की उदासीनता से हवाई साबित हो रहा है। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र में अधिकांश ग्राम पंचायत भवनों में मरम्मत व निर्माण में तेजी तो दिखाई गई। लेकिन अधूरा कार्य कर जिम्मेदारों ने उसे पूरा मान लिया। ऐसे में उनका संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सरकार की मंशा थी की ग्राम पंचायत के बाशिंदों को ब्लॉक के चक्कर न लगाने पड़ें। हर सरकारी योजना, सूचना व समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर से ही हो सके। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अधिकांश पंचायत भवनों का काम अधूरा पड़ा है। जबकि शासन के निर्देश पर हर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति पंचायत कार्यालय चलाने के लिए की जा चुकी है।
मारहरा ब्लॉक की 58 ग्राम पंचायतों में से लगभग सभी पर सहायक की नियुक्ति है। लेकिन अधूरे पंचायत भवनों में वह नहीं बैठ पा रहे हैं और काम नहीं हो पा रहा है। इसके बावजूद उनका मानदेय बराबर निकल रहा है। डीपीआरओ केके सिंह चौहान का कहना है कि सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। यदि कहीं काम धीमा है तो उसे तेजी से कराकर जल्द निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें