फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खूब हुई बारिश तो लक्ष्य से अधिक हुई धान की रोपाई

Mon, 31 Jul 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में हुई झमाझम बरसात के बाद धान की फसल का रकवा बढ़ गया है जो किसान बाजरा या मक्का करना चाह रहे थे, वे अब धान की रोपाई कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अच्छी खासी बरसात होने की वजह से लक्ष्य के सापेक्ष धान की रोपाई शत-प्रतिशत हो चुकी है। अब धान का रकवा लक्ष्य से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में जुलाई माह में हुई अधिक बरसात के कारण धान की रोपाई तेजी के साथ की जा रही है। वहीं 31 जुलाई तक लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है। किसानों का कहना है कि अन्य फसलों में हुए नुकसान की भरपाई धान की फसल से करने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए मक्का, बाजरा की फसल को छोड़कर धान की फसल की रोपाई कर रहे हैं। अगर इसी प्रकार से बरसात होती रही तो धान की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि इस बार धान के आच्छादन का कुल लक्ष्य 18 हजार 300 हेक्टेयर था। इसमें शत-प्रतिशत रोपाई हो चुकी है। वहीं कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके द्वारा धान की नर्सरी अतिरिक्त डाली गई थी तो वे मक्का या बाजरा न कर के धान की ही रोपाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें