फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश, की नारेबाजी

Wed, 30 Aug 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अलीगंज/जलेसर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को उन्होंने न्यायिक कार्य नहीं किया। पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

उप्र बार काउंसिल के आह्वान पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में बैठक की गई। जिसमें हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध किया। पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की गई। विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया गया। जलेसर तहसील परिसर में वकीलों ने हापुड़ के डीएम और एसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बार अध्यक्ष विजय कुमार सिंह व अन्य अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम रामनयन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें हापुड़ के डीएम और एसपी को बर्खास्त करने की मांग की गई है। साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की। शैलेन्द्र कुमार, केपी सिंह यादव, राजेश कुलश्रेष्ठ, दयाराम सिंह, रामनिवास यादव, अशोक कुमार सिंह, पवन कुमार राजपूत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
अलीगंज में भी बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत को सौंपा। बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि हापुड़ में पुलिस बल द्वारा बुजुर्ग और महिला अधिवक्ताओं के ऊपर कातिलाना हमले की बार एसोसिएशन घोर निंदा करता है। सरकार से मांग करता है कि घटना में दोषी सभी पुलिस कर्मियों की सेवा समाप्त की जाए। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजा जाए। सचिव अनिल कुमार अवस्थी, रतीराम, प्रमोद सक्सेना, आनंद शाक्य सुग्रीव यादव शेष तिवारी सुधीर शाक्य आदि वकील मौजूदरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें