मारहरा। कस्बा में संचालित विद्यालयों में बच्चों में कंजक्टिवाइटिस (आई फलू) तेजी से फैल रहा है। जिसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में बच्चों का परीक्षण कर दवा वितरण कर रही है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एमजीएचएम इंटर काॅलेज में 202 छात्र-छात्राओं का चेकअप किया। जिसमें 70 बच्चे आई फ्लू से से पीड़ित मिले। 50 की आंखों में अन्य मामूली बीमारियां मिलीं। आई फ्लू पीड़ित बच्चों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई, जिससे अन्य बच्चों में संक्रमण नहीं फैले। टीम प्रभारी डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि मौसम के बदलाव से आंखों में इस तरह की दिक्कत आ रही है। सभी अभिवावक बच्चों को चश्मा लगवाकर स्कूल भेजें। विद्यालय प्रधानाचार्य डाॅ. सुधीर गुप्ता, टीम में मनोज कुमार, राधा मौजूद रहीं।