फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ ये मोहब्बत: दो पुरुष डांसर को आपस में हुआ प्यार, लोकलाज का ऐसा डर; दूसरे को मार दी गोली

Tue, 05 Dec 2023 02:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में मोहब्बत का गजब का मामला सामने आया है। समलैंगिक शादी से इन्कार करने पर दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
समलैंगिक दोस्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में दो युवकों में ऐसी मोहब्बत हुई कि बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन लोकलाज के भय से एक युवक पीछे हटने लगा। धोखे का इल्जाम लगाकर दोस्त ने उसको गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र में एक दिसंबर की दोपहर बाद यह घटना हुई थी। शादी समारोहों में डांस करने वाले युवक को साथी ने ही गोली मारकर घायल किया था। इस मामले में घायल के भाई ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार की दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में समलैंगिक शादी न करने की वजह से डांसर को गोली मारकर घायल करने की बात आरोपी ने कबूल की है।

थाना प्रभारी संजय सिंह राघव ने बताया कि डांसर को गोली मारने के मामले में वांछित आरोपी को एटा-अलीगंज रोड स्थित नेहचलपुर मोड़ से रविवार की दोपहर करीब 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक युवक के साथ काफी समय से रहता चला आ रहा है। दोनों शादी समारोहों में डांस करते हैं। इसके कारण नजदीकियां बढ़ती गईं। घायल के साथ आरोपी समलैंगिक शादी करना चाहता था, लेकिन जब भी शादी के लिए कहता तो दूसरा साथी टाल देता था।
विज्ञापन


वारदात वाले दिन भी उससे फोन पर बात हुई थी और शादी को लेकर बातचीत में साथी ने इन्कार कर दिया। इसके बाद गुस्से में तमंचा लेकर आया और हत्या करने के इरादे से गोली मार दी थी। इस मामले में घायल के भाई ने वारदात वाले दिन ही नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी और रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें