गुजरात से कासगंज आईं आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षिका स्मिता पटेल ने कहा कि जीवन जीने की कला का नाम ही आर्ट ऑफ लिविंग है।
स्मिता पटेल अग्रसेन महिला समिति के कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने ऑर्ट ऑफ लिविंग संस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रसन्नता लाने के लिए हमेशा कटिबद्ध रहें। छोटी-छोटी खुशियों को तलाशें वह हमारे चारों और वातावरण में हैं। दिल्ली में होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव के बारे में बताया कि पांच मार्च को नगर में पदयात्रा निकालकर लोगों से जनसंपर्क किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष रीता अग्रवाल, सरेाज अग्रवाल, ऊषा गर्ग, सौम्या, कल्पना, शिवानी, कमलेश, बबली, लक्ष्मी गर्ग, विभा, प्रवीना भारती आदि मौजूद रहे।