फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ग्राम प्रधान तथा दो सचिवों पर प्राथमिकी का आदेश

Tue, 25 Jul 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद के विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के अंतर्गत कूल्हापुर बुजुर्ग में विकास कार्यों में अनियमितता तथा गबन का आरोप जांच में साबित हुआ है। इसे लेकर ग्राम प्रधान और दो सचिवों पर एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड अलीगंज की ग्राम पंचायत कूल्हापुर बुजुर्ग में बड़ी अनियमितता सामने आई है। जहां ग्राम प्रधान ने सचिव की मिलीभगत से 1 लाख 24 हजार रुपये का गबन कर लिया। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही इनसे गबन की गई रकम भी वसूल की जाएगी। ग्राम प्रधान राज मुहम्मद तथा दो पंचायत सचिवों भूप सिंह और अजय ने विकास के नाम पर अनियमितता करते हुए लाखों रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने पर जब जांच की गई तो मामला सामने आया। जिसमें ग्राम प्रधान ने सचिवों की मदद से अपने पुत्र आमिर की फर्म के नाम पर वित्तीय वर्ष 2020-21 तथा 2021-22 में फर्जीवाड़ा कर 1 लाख 24 हजार रुपये का गबन कर लिया।
मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा जांच कराई गई। जांच के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान राज मुहम्मद तथा दो पंचायत सचिवों भूप सिंह और अजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रधान तथा सचिव से गबन की गई रकम भी आधी-आधी (62-62 हजार रुपये) वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत कूल्हापुर बुजुर्ग में ग्राम प्रधान राज मुहम्मद तथा सचिवों ने विकास के नाम पर अनियमितता करते हुए लाखों रुपये निकाल लिए थे। जिसकी शिकायत मिली थी। जांच करवाने पर मामला सही पाया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही गबन की गई धनराशि की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें