फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जनवरी तक अंडरपास को आवागमन के लिए खोलें: डीआरएम

विज्ञापन
अंडरपास के निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए डीआरएम को ज्ञापन देते भाजपा कार्यकर्ता ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा बृहस्पतिवार को एटा पहुंचे। यहां विभिन्न व्यवस्थाएं देखीं। शहर में अंडरपास को आवागमन के लिए 10 जनवरी तक खोलने के निर्देश दिए। डीआरएम मोहित चंद्रा ने एटा रेलवे स्टेशन के साथ अवागढ़ और जलेसर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12.20 बजे टावर वेगन द्वारा एटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर रेलवे स्टेशन से आगे यार्ड का काम देखा। वहीं पास ही स्लीपर बिछाने का काम देखा। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बनाया गया स्टेशन मास्टर रूम समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन के बाहर मालगोदाम रोड का जायजा लिया।
विज्ञापन

वहीं रेलवे स्टेशन पर पिछले डेढ़ साल से बन रहे अंडरपास का निर्माण कार्य देखा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि 10 जनवरी तक अंडरपास को आवागमन के लिए हर हाल में खोल दिया जाए। रेलवे स्टेशन पर कार्य संतोषजनक पाया गया। करीब एक घंटे बाद वह वापस चले गए। स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार, एसके सिन्हा, राघवेंद्र, टीसी राजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें